जहन में हमारी तस्वीर, सजाइये तो सही

लीजिये भैया फिर से आये ख्याल आपके सामने … छोटो से प्रेम और बडो से आशीर्वाद निवेदित

जहन में हमारी तस्वीर , सजाइये तो सही
आ जाएंगे दिल में जगह बनाइये तो सही

आपके हर हुक्म की तामील  ,  हम करेंगे
एक दफा आप भी ,  हमें मनाइये तो सही

इश्क की किताब में  ,   हर दर्द की दवा है
आप अपना मर्ज  ,   हमें बताईये तो सही

सुना है लोग कायल है आपकी अदाओ के
कभी वो अदाएं  ,  जरा दिखाईये तो सही

नामुमकिन को भी मुमकिन , कर देंगे हम
चाँद भी तोड़ लाएंगे  ,  फरमाईये तो सही

सारी जिंदगी याद करेंगे हर एक लम्हें को
लम्हें में इश्क का कायदा पढ़ाइये तो सही

किसी नशे की आदत नहीं , डाल भी लेंगे
कभी गुनी के ख्वाबो में  ,  आईये तो सही

#गुनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *